रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के सपहा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा की खेल-खेल में फांसी के फंदे में फंसने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मां की नींद के दौरान खेलते-खेलते हुआ हादसा
घटना के दौरान मृतका की मां सो रही थी, जबकि शिवानी (मृतका) अन्य बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। प्रत्यक्षदर्शी गुड्डू कोरी ने बताया कि खेलते समय अचानक शिवानी फांसी के फंदे में फंसती चली गई। कुछ समय बाद जब मां की नींद खुली और वह बच्ची को ढूंढते हुए अंदर पहुंची, तो उसे फंदे से लटका पाया।
ये भी पढ़ें-
फैक्टरियों से माल चुराकर बेचने वाली गैंग का खुलासा, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। परिवारजन आनन-फानन में बच्ची को संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पूरे गांव में फैलते ही मातम पसर गया।
ये भी पढ़ें-
होलिका दहन के दौरान आरक्षक पर त्रिशूल से हमला, इलाज के लिए जबलपुर रेफर, आरोपी को तलाश रही पुलिस
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह पूरी तरह से एक हादसा था या कोई और वजह भी इसके पीछे हो सकती है।