फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'सीधी' जिले की 'टेढ़ी' घटना, कब्र खोदकर देवर ने बाहर निकाला भाभी का शव, बोला- अल्लाह के आदेश पर किया

Tue, 24 Dec 2024 10:48 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के थनहवा टोला में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला की कब्र खोदकर उसके शव को बाहर निकाला गया। मृत महिला के पति ने अपने छोटे भाई पर तंत्र-मंत्र के कारण यह कृत्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आरोपी देवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिला अपने नाम की तरह सीधा बिल्कुल भी नहीं है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के थनहवा टोला में फिर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक मृत महिला की कब्र को किसी ने खोल दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हैरान रह गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो खबर सही मिली। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की तो तरह-तरह की बात निकलकर सामने आईं। कुछ लोग इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल एक दिन पहले सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के थनहवा टोला में दोपहर एक कब्र खोदकर महिला के शव को किसी ने बाहर निकाल दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला के शव को उसके देवर ने खोदकर बाहर निकाला है। जानकारी लगते ही मृत महिला के पति अमानत खान ने कोतवाली थाने में शिकायत दी। शिकायत में उसने अपने भाई पर कब्र खोदने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मृत महिला के पति अमानत खान ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी पत्नी की मौत 39 दिन पहले हुई थी। मौत के बाद उसके शव को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार दफनाया गया था। मेरे छोटे भाई अरमान खान ने पत्नी की कब्र को खोदकर शव को बाहर निकाला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में किसी के कहने पर आरोपी भाई ने ऐसा किया है। कब्र को खोदकर शव का अपमान किया गया है। इस पूरे मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया गया कि एक व्यक्ति के द्वारा कब्र खोदकर शव बाहर निकालने की शिकायत मिली है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


अल्लाह के आदेश पर मैंने ऐसा किया
थाना प्रभारी ने बताया कि जिस व्यक्ति पर कब्र को खोदने का आरोप लगा है, वो महिला का देवर है। आरोपी सिर्फ एक ही बात पर अड़ा हुआ है। आरोपी का कहना है कि उसने अल्लाह के आदेश पर कब्र को खोदा है। इसके अलावा वह दूसरी कोई भी बात नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें