फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी: वन विभाग की तेज रफ्तार गाड़ी और ऑटो में जोरदार भिड़ंत, पांच लोग घायल, दंपती की हालत गंभीर

Tue, 10 Nov 2026 05:02 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

वन विभाग की तेज रफ्तार कैंपर और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को दो एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद जर्जर ऑटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगदह पुल के पास मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार वन विभाग की कैम्पर वाहन और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


ईएमटी शिव द्विवेदी ने बताया कि जब एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची तो सभी घायल सड़क किनारे पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस चालक बृहस्पति विश्वकर्मा के साथ मिलकर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए दो अलग-अलग एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायलों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें: रायसेन: पैरों पर चलकर आई थी अस्पताल, प्रसूता की मौत के बाद मचा बवाल, ड्यूटी डॉक्टर पर निजी प्रैक्टिस के आरोप
विज्ञापन


वहीं एंबुलेंस चालक बृहस्पति विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कुंजबिहारी विश्वकर्मा (59 वर्ष) और उनकी पत्नी उमा विश्वकर्मा (58 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनके अलावा तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


घटना को लेकर अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें