फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सीधी में दुकान बनने के बाद भी नहीं हो रहा आवंटन, सरपंच सहित पांच लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट; दिया पत्र

Tue, 21 Jan 2025 08:46 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

Sidhi: दुकानों के आवंटन के संबंध में उनके द्वारा कई बार कलेक्टर को पत्र दिया जा चुका है, लेकिन आज तक निराकरण नहीं हुआ। जिस बात को लेकर के आज ग्राम पंचायत के सरपंच और सभी पंच मिलकर के कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को पत्र दिया है
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले से एक मामला निकलकर सामने आ रहा है। जहां पर आज एक साल पहले से ही दुकान बनकर तैयार है, लेकिन आज दिनांक तक इसका आवंटन नहीं हो सका। इस पूरे मामले को लेकर सरपंच सहित ग्राम पंचायत के सभी पंच कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को पत्र सौंपकर दुकानों का आवंटन करने की मांग रखी है।
विज्ञापन


पूरा मामला ग्राम पंचायत बहरी का है, जहां पर सरपंच अनुज कुमार साहू के द्वारा आज मंगलवार के दिन जानकारी देकर बताया गया कि उनके ग्राम पंचायत में लगभग 75 दुकान बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन आज दिनांक तक लोगों का आवंटन नहीं हो सका, जिसकी वजह से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आवंटन के संबंध में उनके द्वारा कई बार कलेक्टर को पत्र दिया जा चुका है, लेकिन आज तक निराकरण नहीं हुआ। जिस बात को लेकर के आज ग्राम पंचायत के सरपंच और सभी पंच मिलकर के कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को पत्र दिया है और उनके द्वारा कहा गया कि ग्राम पंचायत में बनी हुई दुकानों का आवंटन कराया जाए नहीं तो आने वाले समय में उनके द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें