फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: कलेक्टर ने देर रात किया आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, कहा- ठंड के कारण इनका महत्व और बढ़ गया है

Mon, 06 Jan 2025 08:34 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

कलेक्टर ने कहा कि आश्रय स्थल की सुविधाओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने ठंड के दौरान नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने नगरपालिका परिषद सीधी द्वारा संचालित आश्रय स्थल का रविवार रात 11 बजे निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने आश्रय स्थल के कुशल संचालन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में पड़ रही ठंड को देखते हुए आश्रय स्थल का महत्व और बढ़ गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जिला मुख्यालय में काम के सिलसिले में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यदि किसी को आपात स्थिति में जिला मुख्यालय में रुकने की आवश्यकता हो तो वह आश्रय स्थल में ठहर सकता है।
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि आश्रय स्थल की सुविधाओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने ठंड के दौरान नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही नगरवासियों से अपील की कि यदि उनके संपर्क में कोई जरूरतमंद व्यक्ति आए, तो उसे आश्रय स्थल तक पहुंचाने में मदद करें।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल ने बताया कि आश्रय स्थल में पुरुषों और महिलाओं के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए आश्रय स्थल में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में कंबल उपलब्ध हैं और गर्म पानी के लिए गीजर की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें