फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: विधायक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का आयोजन, 80 हितग्राही होंगे लाभांवित

Wed, 08 Jan 2025 09:36 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

विधायक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर का आयोजन हुआ। इसके तहत 80 हितग्राही लाभांवित होंगे।
विज्ञापन
शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत बुधवार के दिन शाम पांच बजे धौहनी विधायक कुंवर सिहं टेकाम की उपस्थित में शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत रौहाल लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


जहां धौहनी विधायक कुंवर सिहं टेकाम ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजना के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गरीब परिवार को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन करवा रहे हैं। पंचायत स्तर पर हर समस्या का निराकरण हो, लोगों को लाभ मिले। इसके लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच सूर्य किरण सिंह सहित कुसमी विकास खण्ड के समस्त विभाग के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिविर हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किया है। कुल मिलाकर 80 आवेदन इस शिविर में पहुंचे। जहां विधायक की मौजूदगी में ही 50 आवेदन का निराकरण अधिकारियों ने मौके पर ही कर दिया है। शिविर में आए हुए बचे आवेदन में हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय विभागों के माध्यम से हित लाभ पहुंचाने के लिए विभाग प्रमुख ने आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत किए हैं।
विज्ञापन


इन आवेदनों का हुआ निराकरण
इसमें से विभिन्न प्रकार जैसे पेंशन, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, आयुष्मान कार्ड बनाने, वारिशाना में नाम जोड़ने, आधार ई-केवाइसी कराने जैसे अलग-अलग योजनाएं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस पर प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें