फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार में दिल दहलाने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 100 फीट तक घसीटा, किसान की मौत

Mon, 14 Mar 2022 05:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्राले ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी और करीब 100 फीट दूर तक उसे घसीटकर ले गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
धार में दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार में एक दर्दनाक सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह ट्राले में फंसकर 100 फीट तक चालक सहित घसीटता रहा। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
घटना सोमवार दोपहर इंदौर-अहमदाबाद हाईवे की बताई जा रही है। घटना के वीडियो के अनुसार अनियंत्रित ट्राले ने सड़क किनारे चल रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी, टक्कर मारने के बाद ट्राला चालक रूका नहीं और ट्रैक्टर को घसीटते हुए करीब 100 फीट दूर तक ले गया। बाद में डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रैक्टर ट्राले से अलग हुआ। घटना के वक्त ट्रैक्टर चालक वाहन में ही बैठा रहा। आस पास के लोग हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बताया जा रहा है कि किसान इंदर (42) पुत्र कंवर हजरतपुर का रहने वाला था। वह सोमवार को ट्रैक्टर में रिपेयरिंग का काम कराने के लिए उसे लेकर सुबह धार के लिए निकला था। जब वह बोधवाड़ा के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उसे चपेट में ले लिया और ट्रैक्टर ट्राले में फंस कर दूर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन


अचानक हुए दिल दहला देने वाले हादसे को जैसे ही मौके पर मौजूद लोगों ने देखा वे ट्रैक्टर चालक को बचाने के लिए दौड़ पड़े। ट्रैक्टर में फंसे किसान को मुश्किल से बाहर निकालने के साथ ही मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने किसान को मृत घोषित कर दिया। हादसे का वीडियो सड़क किनारे बनी एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें