फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज ने कांग्रेस को दिया जवाब, कहा- गरीबी तो नहीं हटी, गरीब ही हट गए 

Sat, 06 Oct 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी जिले में एक मेडिकल भवन का भूमिपूजन किया। 300 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के हर आरोप का जवाब करारे ढ़ंग से दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगापुर विधानसभा में बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि हमारी सरकार गरीबी खत्म करने का अभियान चला रही है। जबकि कांग्रेस के शासन में गरीबी तो नहीं हटी, बल्कि गरीब ही हट गए।
विज्ञापन


वहीं खरगापुर में बान सुजारा बांध के ई-लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने ये भी कहा कि कांग्रेस के समय बांध नहीं बनते थे।  उन्होंने कहा कि यह बांध 809.20 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इस बांध से टीकमगढ़ के 201, छतरपुर के 120 गांवों को पानी मिलेगा और सिंचाई बेहतर हो सकेगी। बांध की जल भराव क्षमता 276.04 मिलियन घन मीटर है।
 

अपनी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पहले 1700 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदा जाता था। उन्हें बोनस देकर 2000 क्विंटल खरीदा गया था, लेकिन अब इस सीजन में 2100 रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं की खरीद होगी। किसानों की पसीने की पूरी कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संबल योजना से सरकार बच्चे-बच्चियों की जिंदगी बदल दी जायेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें