फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ के बयान पर शिवराज का जवाब- मध्यप्रदेश में ना कोई इधर का ना उधर का

Wed, 19 Dec 2018 01:18 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
विज्ञापन
shivraj singh chauhan
विज्ञापन
प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कमलनाथ के उत्तरप्रदेश और बिहार के कामगारों पर दिए बयान से उठा बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा। यूपी-बिहार के नेताओं के बाद अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रया दी है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश में जो आता है यहीं का हो जाता है, ऐसे ही इसे भारत का दिल नहीं कहते। उनके इस ट्वीट की यूर्जस ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

 


बता दें कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद मीडिया से रू-ब-रू हुए कमलनाथ ने कहा था कि सरकार की ओर से केवल उन्हीं उद्योगों को अनुदान दिया जाएगा जिनसे मध्यप्रदेश के स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा था कि बिहार और उत्तरप्रदेश के लोग रोजगार के लिए यहां आते हैं, जिस वजह स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलता।

जिसके बाद उन पर चौतरफा हमले शुरू हो गए थे। कमलनाथ ने घोषणा की है कि सरकार की ओर से अनुदान केवल उन्हीं उद्योगों को दिया जाएगा जिनमें 70 फीसदी स्थानीय लोग कार्यरत होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें