फिल्म पद्मावती के विरोध पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमाता महारानी पद्मावती के बारे में स्कूलों में अगले पाठ्यक्रम से पढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे जानेंगे कि पद्मावती कितनी महान थीं।
Rashtramata Maharani #Padmavati will be taught in schools from next syllabus. Our children will get to know from books about her greatness and not depend on distortions: MP CM Shivraj Chouhan pic.twitter.com/FIcTVxyc7u
— ANI (@ANI) November 22, 2017
पद्मावती फिल्म को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। विरोध के कारण फिल्म की रिलीज भी टाल दी गई है। पहले यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
पढ़ें: गुजरात में भी 'पद्मावती' बैन, सीएम बोले- राजपूतों की भावनाओं पर चोट करती है फिल्म
आपको बता दें कि गुजरात और मध्यप्रदेश में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने कहा कि इस फिल्म को गुजरात में तब तक रिलीज करने की अनुमति नहीं दे सकते जब तक इससे जुड़े विवाद पूरी तरह से सुलझ न जाएं।