फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का हक मारकर गुलछर्रे उड़ाने वालों को मैं नहीं छोड़ूंगा: शिवराज सिंह चौहान

Sun, 29 Nov 2020 08:43 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर (शाहगंज)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा है कि जनता का हक कुचलने वाले और शोषण करके गुलछर्रे उड़ाने वालों को मैं नहीं छोड़ूंगा। ऐसे गुंडों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। 

विज्ञापन


जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रेम की अपार वर्षा की है
यह बात उन्होंने सीहोर जिले के शाहगंज में जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मेरा साफ कहना है कि या तो वो सुधर जाएं या तो मध्यप्रदेश को छोड़ दें। शिवराज सिंह ने कहा कि जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रेम की अपार वर्षा की है। मैं उनके कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। यह सरकार आम आदमी की सरकार है। जितनी भी योजनाएं बंद हो गई थीं, सभी प्रारम्भ कर रहा हूं।

मैं आपके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना हूं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि मैं आपके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना हूं, इसलिए आपको हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। मैं वचन देता हूं कि प्रदेश के विकास और गरीबों, किसानों सहित सभी वर्ग के नागरिकों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें