फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 'गौ कैबिनेट', गायों की सुरक्षा के लिए शिवराज सरकार का फैसला

Wed, 18 Nov 2020 08:49 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ले राज्य में गायों के संरक्षण के लिए 'गौ कैबिनेट' बनाने का फैसला लिया है। इस कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे राज्य के आगर मालवा में बनाए गए गौ अभ्यारण्य में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधवार को ट्वीट कर दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौ कैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर आयोजित की जाएगी।'


गौ कैबिनेट को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'अन्य दल, खासतौर से कांग्रेस, 15 महीने तक बात करते रहे, लेकिन उन्होंने 15 गाय आश्रय भी नहीं बनाए। मध्यप्रदेश ने 'गौ कैबिनेट' बनाकर देश के सामने एक नई परंपरा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें