फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की सभा में 50 हजार मुसलमान लाएंगे शिवराज

Sat, 21 Sep 2013 08:04 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने जहां 25 सितंबर के कार्यकर्ता महाकुंभ में लालकृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान के सामने कम से कम 50,000 मुस्लिम कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य रखा है, वहीं कांग्रेस ने शिवराज के साथ जुड़ने वाले मुसलमानों को नकली बताया है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हिदायतुल्ला शेख ने दावा किया है कि 25 सितंबर की सभा में 50,000 से भी ज्यादा मुसलमानों के आएंगे। उन्होंने कहा कि एक साल पहले मुख्यमंत्री की एक सभा में करीब 25,000 मुसलमान शरीक हुए थे।

उदार चेहरा या दो पहलू
मोदी के विपरीत शिवराज सिंह के प्रति मध्य प्रदेश में मुसलमानों का बड़ा रुझान रहा है। शिवराज सिंह ने भी सर्वधर्मसमभाव का नारा देकर राजनीति की है।

उनके शासनकाल में मध्य प्रदेश में जहां सरकार की कन्यादान योजना में निकाह भी कराए गए हैं, वहीं तीर्थदर्शन में भी मुसलमानों को अजमेर की यात्रा कराई गई है।
विज्ञापन


भोपाल में हज आउस बनाने का श्रेय भी शिवराज सिंह चौहान लेते हैं। जब पाठ्यपुस्तकों में गीता का पाठ जोड़ने का विवाद पैदा हुआ तो मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करके उसे रुकवा दिया था।

पूर्व कांग्रेस सांसद ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर कहा कि शिवराज सिंह चौहान के साथ नकली मुसलमान जुड़े हैं।

आजम ने कहा कि नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक कट्टरवाद का और दूसरा उदारवाद का चेहरा लगाकर संघ के इशारे पर देश को ठगने निकले हैं। एक टोपी पहनने से इनकार करता है तो दूसरा टोपी पहनकर अल्पसंख्यकों का हितैषी होने का स्वांग करता है।

कांग्रेस को चुनौती
हिदायतुल्ला शेख का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को उनकी चुनौती है कि 25 सितंबर को वे सभा में आएं और जिन्हें वे नकली मुसलमान कह रहे हैं, उनसे मिलकर देख लें।

शेख ने कहा कि गुफराने आजम कुछ महीनों पहले तक शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते नहीं थकते थे और ऑन रिकार्ड कहते थे कि मुसलमान शिवराज सिंह चौहान को पसंद करता है।

उन्होंने कहा कि आजम को अब मुसलमान नेता नहीं मानते। कांग्रेस ने कोई चारा डाला होगा, इसलिए वह मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने लगे हैं।

शेख ने कहा कि आजम मुसलमानों को नकली बोलकर उनका अपमान कर रहे हैं और यह बात मध्य प्रदेश के मुसलमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शेख ने कहा कि बुर्के और टोपी में मुसलमानों को बुलाने के बारे में जो दुष्प्रचार चल रहा है, वह भी कांग्रेस का पैदा किया हुआ है।

शिवराज सिंह चौहान की सभा में तो मौलाना और काजी सभी आते हैं। जिनकी टोपी भी होती है और दाढ़ी भी होती है। शेख ने दावा किया कि इस सभा में कम से कम 5,000 मुस्लिम बहनें भी आएंगी।

मिराज है या हकीकत
प्रभात झा ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुसलमानों को कांग्रेस से जोड़ने का जो प्रयास किया था, उसके पार्टी को सकारात्मक नतीजे मिले हैं।

मोदी, आडवाणी और शिवराज की इस सभा में 50,000 मुसलमानों के आने की खबरों ने कांग्रेस नेतृत्व में सिहरन पैदा कर दी है।

वहीं भाजपा के कट्टरपंथी तबका अब भी यह मानने को तैयार नहीं है कि मुसलमान भाजपा को उदारता से वोट देगा।

मध्य प्रदेश में हिंदुत्ववादी एक भाजपा नेता ने कहा कि मुसलमान वोट भाजपा के लिए एक मृगतृष्णा (मिराज) की तरह है, जिसके पीछे हम भागे जा रहे हैं और वह हमें मिलता नहीं।
विज्ञापन


शेख का कहना है कि हम बयानबाजी नहीं करते, हम तो काम कर रहे हैं और नवंबर के चुनाव में साबित हो जाएगा कि कौन सही था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें