फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: महिलाओं ने चलाया जागरूकता अभियान; नृत्य, नाटक, गीत के जरिए लोगों को मतदान के लिए कर रहीं प्रेरित

Tue, 07 Nov 2023 07:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को लेकर नृत्य, नाटक, गीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण आजीविका समूह से जुड़ी हुई महिलाएं कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिवपुर में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर जिला प्रशासन लगातार मतदाता जागरूकता अभियान गतिविधियां आयोजित कर रहा है। जिले में स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह से जुड़ी हुई महिलाएं भी अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर रही हैं।

विज्ञापन


मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक डॉ. अरविंद भार्गव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत में समूह की महिलाओं ने लगातार जागरूकता गतिविधि आयोजित की हैं। इसमें महिलाओं की टीम बनाकर रस्साकसी प्रतियोगिता, दीप जलाकर के मतदाताओं को जागरूक करने सहित नृत्य, नाटक, गीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आने वाली 17 नवंबर को वोट डालने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें