फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger in Shivpuri: 27 साल बाद माधव नेशनल पार्क में टाइगर, CM और सिंधिया ने एक बाघ और बाघिन को किया रिलीज

Fri, 10 Mar 2023 12:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधव नेशनल पार्क में आज एक बाघ और बाघिन को रिलीज किए। 27 साल बाद माधव नेशनल पार्क में टाइगर छोड़ा गया। पिंजरे से बाहर निकलते ही बाघ ने जोर की दहाड़ा मारी।

 
विज्ञापन
शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में अब दो बाघों को छोड़ा जाएगा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क में टाइगर की शिफ्टिंग के पहले ही एक बाघिन लापता हो गई, जिसका अब तक आधिकारिक रूप से पता नहीं चल सका। वहीं, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया माधव नेशनल पार्क में एक बाघ और बाघिन रिलीज किए हैं। लेकिन पन्ना नेशनल पार्क से लाई जाने वाली  बाघिन के लापता होने के चलते अब सिर्फ दो बाघ ही छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते दो दिन से वन विभाग के अधिकारियों को बाघिन की लोकेशन नहीं मिल रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बिजेंन्द्र झा के मुताबिक 2 बाघों को तो पहले ही ट्रेंकुलाइज कर लिया गया था। लेकिन बाघिन को आखिरी समय ट्रेंकुलाइज करने की रणनीति बनाई गई थी। इस बाघिन पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। इसे 8 मार्च को ट्रेंकुलाइज करने के लिए जैसे ही कहा गया तो पता चला कि बाघिन गायब हो गई। वन विभाग अमले ने बाघिन को ढूंढने में खूब पसीना भी बहाया। लेकिन पिछले 2 दिनों से बाघिन का कोई पता नहीं चल सका है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना ये भी है कि बाघिन की तलाश में टीम जुटी हुई है, हालांकि इस मामले को लेकर बाकी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 

बताया जा रहा है कि बाघिन के लापता होने से शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में दो टाइगर को ही छोड़ा जाएगा। शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में करीबन 27 साल बाद बाघों की दहाड़ गूंजेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल इन बाघों को अलग-अलग बाडों में रखा जाएगा। माहौल में ढलने के बाद कुछ दिन बाद इन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके लिए यहां 3 बडे बाड़े बनाए गए हैं। शिफ्ट किए जा रहे बाघ में एक वही बाघ है। जिसे पिछले दिनों भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौघोगिकी संस्थान के पास से पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें