फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: एसपी ने चोरी हुए 102 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए, साइबर सेल की मदद से ढूंढे 13 लाख रुपये के फोन

Thu, 08 Jun 2023 07:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

अपने मोबाइल फोन वापस पाकर खुश हुए लोग पुलिस को कहा थैंक्यू। लोगों ने खुशी में एसपी को माला पहनाकर उनको धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
युवक को मोबाइल फोन लौटते एसपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में पुलिस ने चोरी हुए लगभग 13 लाख रुपये के 102 मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपुर्द किए। पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया ने गुरुवार को यह मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए। मोबाइल पाकर लोग खुश हो गए। लोगों ने खुशी में एसपी को माला पहनाकर उनको धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले से चोरी गए 102 मोबाइलों को जिला सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों से बरामद किया है, जिन्हें साइबर सेल की मदद से ढूंढ निकाला गया है। सभी असल मोबाइल फोन मालिकों को आज सूचना देकर पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया गया था, जहां उनके खोए हुए मोबाइल सुपुर्द किए गए। इस मोके पर एसपी ने कहा कि जब भी मोबाइल गिरे या चोरी हो जाए, इसकी सूचना तत्काल पुलिस में देनी चाहिए, जिससे उस मोबाइल और उसमें डली सिम के जरिए किसी सायबर क्राइम को रोका जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें