फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: नशे के कारोबार में लिप्त दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, दोनों के कब्जे से 82 ग्राम स्मैक जब्त

Thu, 20 Apr 2023 11:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले की बदरवास पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने 82 ग्राम स्मैक को जब्त की है। इसकी बाजार में कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
शिवपुरी पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले की बदरवास पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने 82 ग्राम स्मैक को जब्त की है। इसकी बाजार में कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसका खुलासा गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता कर एसपी ने किया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम बदरवास थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्वालियर जिले के चिनोर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक बाइक से स्मैक की तस्करी कर ले जाने वाले हैं। सूचना के बाद बदरवास पुलिस ने फोरलेन हाईवे पर चेकिंग पॉइंट लगाया। रात के समय संदिग्ध बाइक रोककर तलाशी ली गई, तो बाइक चालक के पास 82 ग्राम स्मैक को बरामद किया गया।

ग्वालियर के रहने वाले दोनों तस्कर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ग्वालियर जिले के चिनोर थाना क्षेत्र के अमरोल गांव के रहने वाले हैं। बाइक चालक ने अपना नाम सोबरन सिंह पुत्र देवीसिंह रावत बताया, वहीं बाइक के पीछे बैठे आरोपी ने अपना नाम धर्मेंद्र कुशवाह पिता प्रीतम सिंह कुशवाह बताया। दोनों आरोपियों के पास से एक बाइक सहित 82 ग्राम स्मैक जब्त की है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 20 लाख आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें