फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: सिर्फ छह सेकंड में भरभराकर गिरा दो मंजिल मकान, लगातार बारिश से हुआ हादसा; वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 05 Aug 2023 05:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बदरवास गांव में दो मंजिला मकान देखते ही देखते धराशायी हो गया। पूरा मकान गिरने में बमुश्किल 6-7 सेकंड का समय लगा होगा। 
विज्ञापन
शिवपुरी में दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बदरवास गांव में दो मंजिला मकान देखते ही देखते धराशायी हो गया। पूरा मकान गिरने में बमुश्किल 6-7 सेकंड का समय लगा होगा। मकान के धराशायी होने का वीडियो भी सामने आया है। गनीमत रही कि जिस वक्त मकान गिरा, उस वक्त मकान में कोई नहीं था। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार धराशायी हुए मकान के मालिक व्यापारी शिवनारायण गुप्ता दो साल पहले अपने पुश्तैनी मकान को छोड़कर पिछोर में रहने लगे थे। मकान में ताला लगा हुआ था। बता दें जर्जर मकान में बारिश का पानी मकान में बैठ गया था। दोपहर नमी के चलते मकान अचानक से भरभरा कर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि मकान खाली था और आसपास भी कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

पड़ोसियों ने बताया कि मकान काफी समय से जर्जर था। इसमें कोई नहीं रहता था। लगातार बारिश से अंदेशा हो गया था, कि मकान कुछ दिनों में गिर जाएगा। शनिवार को मकान के सामने ही थे। मकान गिरने का अंदेशा होते ही वीडियो बना रहे थे। इसलिए घटना मोबाइल में कैद हो गई। मकान इतनी तेजी से गिरा, यदि घटना के समय कोई आसपास होता तो अनहोनी हो सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें