प्रसूता मां को जिला अस्पताल में सोपा गया उसका बच्चा
शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने सागर से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी शारदा आदिवासी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। वहीं, बरामद नवजात को उसकी मां रौशनी (निवासी विशुनपुरा, बामौरकलां) को सौंप दिया गया। बच्ची को सागर से एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया। इस दौरान ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी, एसपी अमन सिंह राठौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।