फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, दतिया में डेढ़ इंच तक बारिश, भोपाल में रिमझिम,अगले तीन दिन रहेगा असर

Thu, 30 Oct 2025 07:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुरुवार को प्रदेश के 25 जिलों में वर्षा दर्ज की गई। दतिया में मात्र 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश हुई, जबकि जबलपुर में सवा इंच,मलाजखंड पौन इंच, गुना आधा इंच से अधिक,मंडला आधा इंच  पानी गिरा। वहीं भोपाल समेत कई शहरों में हल्की रिमझिम ने मौसम को ठंडा कर दिया।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश लगातार जारी है। अरब सागर में डिप्रेशन और बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन के साथ उत्तरी हिस्सों में सक्रिय चक्रवातीय गतिविधियों के कारण गुरुवार को प्रदेश के 25 जिलों में वर्षा दर्ज की गई। दतिया में मात्र 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश हुई, जबकि जबलपुर में सवा इंच,मलाजखंड पौन इंच, गुना आधा इंच से अधिक,मंडला आधा इंच  पानी गिरा। वहीं भोपाल समेत कई शहरों में हल्की रिमझिम ने मौसम को ठंडा कर दिया। ग्वालियर, पचमढ़ी, शिवपुरी, रायसेन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, निवाड़ी, छिंदवाड़ा, दमोह, छतरपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया और खजुराहो में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी भी जारी रहेगा। 31 अक्टूबर, 1 और 2 नवंबर को भी प्रदेश में बरसात के अवसर बने रहेंगे।
विज्ञापन




2 नवंबर तक बना रहेगा बारिश का दौर
हालांकि मध्य प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। 30 अक्टूबर को सबसे अधिक वर्षा गतिविधि रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-पूर्वी एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, हवा से गिरा तापमान
विज्ञापन



इस बार कड़ाके की सर्दी के आसार
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, नवंबर से सर्दी का दौर शुरू होकर जनवरी के अंत तक चरम पर रहेगा। इस बार फरवरी तक ठंडक बनी रहने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि यह सर्दी 2010 के बाद की सबसे तीव्र ठंड साबित हो सकती है। सर्दियों के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा भी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष व CM को लिखा पत्र

पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी सिस्टम का असर जारी रहेगा। खासकर पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में यह सिस्टम और अधिक सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में इन 12 जिलों-सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश की संभावना है। वहीं, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, कटनी और पन्ना जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी का असर बना रहेगा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी हवाएं आम दिनों की तुलना में तेज गति से चलने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें