फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: राजस्थान के ITBP जवान की शिवपुरी में संदिग्ध मौत, दो साल पहले हुई थी शादी, 40 दिन पहले बने थे पिता

Sun, 26 Jan 2025 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के सुभाष चौक पर 24 नवंबर को बेहोशी की हालत में मिले आईटीबीपी जवान रविंद्र यादव (25) की रविवार को संदिग्ध मौत हो गई। छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे जवान का पोस्टमार्टम शिवपुरी में हुआ, अंतिम संस्कार राजस्थान के पैतृक गांव में किया गया।
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान रविंद्र की संदिग्ध मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास शुक्रवार 24 नवंबर की सुबह अज्ञात युवक बेहोशी के हाल में मिला था। युवक की पहचान आईटीबीपी के जवान के रूप में हुई थी। रविवार को उसकी संदिग्ध मौत हो गई। आईटीबीपी के जवान की पहचान रविंद्र यादव (25) के रूप में हुई थी। शिवपुरी में जवान का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार राजस्थान के पैतृक गांव नाघोड़ी (कोटपूतली-नीमराना) में किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक़ जवान रविंद्र यादव करैरा आईटीबीपी में पोस्टेड थे। उनकी छुट्टी खत्म हो गई थी। 24 नवंबर को 12 बजे जवान रविंद्र यादव को मुख्यालय पर रिपोर्ट करना था, लेकिन वह सुबह देहात थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास बेहोशी के हाल में मिला था। जवान की शादी दो साल पहले हुई थी और रविंद्र 40 दिन पहले ही पिता बने थे। बेटे के जन्म के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने अपने गांव गया था।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें