फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: हाईवे पर दो हादसों में छह लोग घायल, मंत्री सिसोदिया ने पीड़ितों को खुद पहुंचाया अस्पताल

Tue, 22 Aug 2023 02:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: शिवपुरी हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। उसी दौरान वहां से गुजर रहे प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे महेंद्र सिंह सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में फोरलेन हाईवे पर मंगलवार को सतनवाडा से पहले दो वाहन दुर्घटना के शिकार हो गए, जिसमें छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां से प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और शिवपुरी ज़िले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया गुजर रहे थे। भीड़ देख प्रभारी मंत्री सिसोदिया ने अपनी गाड़ी रुकवाई और अपनी मानवीय संवेदना दिखाते हुए स्वयं अपनी गाड़ियों में घायलों को बैठाकर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और तुरंत चिकित्सीय स्टाफ़ से चर्चा कर उनका इलाज प्रारंभ कराया। वे घायलों से बार-बार बात कर हिम्मत रखने का कहकर संबल प्रदान कर रहे थे। दुर्घटना के बारे में प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर और एसपी से भी बात कर दुर्घटना स्थल के बारे में जांच करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन

घायलों में दो पहिये वाहन से सकलपुर स्कूल जाने वाली दो शिक्षिकाएं और मारुति वेगनआर कार से जा रहे चार लोग थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें