फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: शिवपुरी पुलिस ने लौटाए 18 लाख के 100 गुम मोबाइल, मोबाइल पाकर हुए खुश हुए लोग

Wed, 05 Mar 2025 07:46 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: मोबाइल वापस पाने वालों में कई कॉलेज की छात्राएं भी शामिल थीं, जिनके फोन कुछ समय पहले गुम हो गए थे। छात्राओं ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हुई, जिससे वे दोबारा अपना मोबाइल प्राप्त कर सकीं
विज्ञापन
एसपी ने सौंपे गुम मोबाइल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी पुलिस ने बुधवार को 100 ऐसे मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए, जो बीते दिनों चोरी या गुम हो गए थे। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।
विज्ञापन


साइबर टीम की मदद से मिली सफलता
गुमशुदा मोबाइलों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शिवपुरी पुलिस की साइबर टीम ने लगातार ट्रैकिंग कर इनका पता लगाया। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले ने 100 लोगों को उनके मोबाइल सौंपे।

मोबाइल वापस पाकर छात्राओं के खिले चेहरे
मोबाइल वापस पाने वालों में कई कॉलेज की छात्राएं भी शामिल थीं, जिनके फोन कुछ समय पहले गुम हो गए थे। छात्राओं ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हुई, जिससे वे दोबारा अपना मोबाइल प्राप्त कर सकीं। शिवपुरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम हो जाता है तो वे तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि साइबर टीम उनकी मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें