फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: प्याज से भरा ट्रक ग्वालियर फोरलेन पर पलटा, लूटने वालों की मची होड़, एक व्यक्ति घायल

Tue, 19 Dec 2023 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले से होकर गुजरने वाले फोरलेन हाइवे पर प्याज से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही प्याज लूटने वालों की होड़ मच गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल भी हो गया।
विज्ञापन
प्याज से भरा ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में ग्वालियर फोरलेन मार्ग पर सतनवाड़ा के पास खूबत घाटी के नजदीक मंगलवार को एक प्याज से भरा ट्रक पलट जाने से इस ट्रक में भारी प्याज सड़क पर फैल गई। इस दौरान यहां पर आसपास के ग्रामीण और लोग जुट गए, जिन्होंने प्याज के लिए लूटमार मचा दी और प्याज भरकर लोग ले गए।

विज्ञापन


बता दें कि फोरलेन हाइवे पर अचानक इस ट्रक के पलट जाने से इसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर फैली प्याज तो मची लूटपाट
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से प्याज भरकर एक ट्रक क्रमांक आरजे-52 जेए-9613 ग्वालियर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन हाइवे पर खूबत घाटी और दरगाह के पास पुल की बाउंड्री से टकराने की बाद पलट गया। प्याज से भरे ट्रक के पलट जाने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को पहुंची तो ग्रामीणों के द्वारा मौके पर पहुंचकर प्याज से भरे बोरों को लूटना शुरू कर दिया। हालांकि, कुछ ही देर में सतनवाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिनके द्वारा ग्रामीणों को मौके से हटाया गया।
विज्ञापन


नींद का आया झोंका
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां पर प्याज उठाने वालों को भगाया। इसके बाद घटना में घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए ले जाया गया। बताया गया है कि ट्रक सवार एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस हादसे की वजह ट्रक ड्राइवर को नींद का झोंका आना रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें