फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: सीएम राइज स्कूल कोलारस के प्राचार्य की कलेक्टर से शिकायत, गार्ड बोला- झाडू-पोछा लगवाते हैं

Tue, 26 Dec 2023 11:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पीड़ित ने कलेक्टर से अनुरोध करते हुए कहा कि सीएम राइज कोलारस प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ खुद भ्रष्ट हैं। इनके विरूद्ध अनेक छात्रों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी कर रखी है, जिसको दबाने के लिए वह उन पर भी अनैतिक दबाव डालते हैं। 
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में एक युवक द्वारा सीएम राइज कोलारस के प्राचार्य की शिकायत कलेक्टर से की है। युवक ने सीएम राइज विद्यालय प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रताड़ित कर नौकरी से हटाने की शिकायत कलेक्टर से की है। युवक ने बताया कि मैं स्कूल में गार्ड के रूप में पदस्थ था। लेकिन प्राचार्य द्वारा युवक को गार्ड के साथ झाडू पोछा करवाने लगे और जब पीड़ित ने इससे मना किया तो प्राचार्य ने युवक गार्ड से हटा दिया है।

विज्ञापन


इसकी शिकायत पीड़ित मंगलवार को कलेक्टर से की है। पहलवान कुशवाह पुत्र प्रेम नारायण कुशवाह निवासी ग्राम चंदोरिया सीएम राइज विद्यालय कोलारस में गार्ड की नौकरी हेतु नियुक्त किया गया था। एक महीने तक मुझे गार्ड की नौकरी करने के बाद प्राचार्य द्वारा हाउस कीपिंग जैसे झाडू पोछा और भी भृत्य वाले कार्य कराना प्रारंभ कर दिए, जिनके लिए मैं नियुक्त नहीं हुआ था।

प्राचार्य से प्रताड़ित होकर की शिकायत
पहलवान ने बताया कि में बीए उत्तीर्ण हूं तथा आईटीआई डिप्लोमा धारक हूं। मेरे परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण में गार्ड की नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा हूं। प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ द्वारा मुझे अनैतिक पैसे प्रतिमाह लेने का दबाव बताया गया और कहा गया कि यदि में ऐसा नहीं करूंगा तो मुझे नौकरी से हटाकर किसी और को नौकरी पर रख लेंगे। बताया कि मैंने इसकी शिकायत तीन अक्तूबर 2023 को शिकायत क्रमांक 4484 के माध्यम से की, जिसकी प्रति संलग्न है, जिससे चिढ़कर राकेश कुलश्रेष्ठ प्राचार्य द्वारा मेरी आउट सोर्स कंपनी को लिखित में दिया गया कि मेरा चरित्र ठीक नहीं है और मैं यहां नौकरी नहीं कर सकता और जब मैं विद्यालय अपनी ड्यूटी हेतु जाता हूं तो मुझे विद्यालय में अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। न ही लिखित में मुझे कोई हटाने संबंधी नोटिस दिया गया। कंपनी से संपर्क करने पर पता चला कि राकेश कुलश्रेष्ठ ने मेरे चरित्र को लेकर कंपनी से मांग की है कि मुझे हटाया जाए।
विज्ञापन


प्राचार्य के खिलाफ कई शिकायतें
पीड़ित ने कलेक्टर से अनुरोध करते हुए कहा कि सीएम राइज कोलारस प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ खुद भ्रष्ट हैं। इनके विरूद्ध अनेक छात्रों ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें भी कर रखी है, जिसको दबाने के लिए वह उन पर भी अनैतिक दबाव डालते हैं तथा प्रैक्टिकल में काम नंबर देने की बात करते हैं।

एससी वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति मांगे जाने पर यह उन्हें कई प्रकार से धमकाते हैं। इनका खुद का चरित्र सही नहीं है, महिला स्टॉफ भी इनके कारण परेशान हैं, जिसकी शिकायत पहले हो चुकी है और जांच भी उनके विरूद्ध की जा चुकी है। मुझे हटाकर अन्य गार्ड्स को भी धमकी दी है कि मुझसे मिलकर चलो या मेरी मानो नहीं तो मैं नौकरी से हटवा दूंगा।

इसके बाद पीड़ित ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए तानाशाह व्यक्ति जो षड्यंत्र करके अपने अधीनस्थों को प्रताड़ित करते हैं, उन पर कठोर कार्रवाई हो। ऐसे व्यक्ति बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर उनका भविष्य भी बर्बाद कर रहे हैं। कार्रवाई करवाने के साथ युवक ने अपनी नौकरी पुन: दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें