फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: बामौरकला गांव में निकला पांच फीट लंबा मगरमच्छ, लाठी लेकर खेलते दिखे ग्रामीण

Tue, 08 Aug 2023 01:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: शिवपुरी के बामौरकला में पांच फीट लंबा मगरमच्छ निकला। जिसके साथ ग्रामीण लाठी लेकर खेलते नजर आये। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
मगरमच्छ को नदी में छोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर के अलावा अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी मगरमच्छ निकलकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के पिपरा ढंगा गांव के मजरे में एक पांच फीट का मगरमच्छ निकल आया। मजरे की नदी के किनारे पर मगरमच्छ निकलने से यहां पर लोग एकाएक डर गए और दहशत फैल गई। मगरमच्छ निकलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस विभाग और वन विभाग के अमले को दी। जब तक वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचता, उससे पहले यहां के कुछ ग्रामीण और बच्चे हाथ में लाठी लेकर के इस मगरमच्छ से खेलते हुए देखे गए। गांव की नदी में अचानक मगरमच्छ के निकलने के बाद यहां पर ग्रामीणों का हुजूम एकत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ को सबसे पहले गांव के बच्चों ने देखा। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को लाठी के सहारे गांव से बाहर करने का प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ गांव की ओर ही बढ़ता रहा। सुरक्षा के लिहाज से इसकी सूचना तत्काल गांव के चौकीदार ने बामौरकला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल वन विभाग की टीम को बुलाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू कर इसे पकड़ा और बाद में इसे बड़ी नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन




शिवपुरी शहर में लगातार निकलते हैं मगरमच्छ
शिवपुरी शहर से माधव नेशनल पार्क की सीमा लगी हुई है और माधव नेशनल पार्क के अंदर ही सांख्य सागर झील स्थित है। इस झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इस झील से शिवपुरी शहर के नाले लगे हुए हैं। इन नालों के सहारे ही मगरमच्छ झील से नाले में पहुंचते हैं और नाले से शहर में आ जाते हैं। बारिश के दौर में मगरमच्छ ज्यादा निकलते हैं क्योंकि खाने की तलाश में यह शहरी क्षेत्र में आ जाते हैं। शहर के कई इलाकों में मगरमच्छ निकल चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मगरमच्छों की बढ़ती तादाद को लेकर के वन विभाग और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करना चाहिए अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें