शिवपुरी में बदमाश के अवैध निर्माण को ढहाया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी में गुंडे-बदमाशों का आतंक मिटाने फिर बुलडोजर चल पड़ा है। पुलिस ने माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर ही है। फिजिकल थाना क्षेत्र करौंदी कॉलोनी में रहने वाले बदमाश अज्जू पंडित पर कार्रवाई की है। उसके अवैध निर्माण को ढहाया गया है। अज्जू लंबे समय से फरार है, पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया है।
बता दें कि बदमाश अज्जू पंडित उर्फ अजय शर्मा पुत्र हरिराम शर्मा निवासी दुर्गापुरी चन्द्रवनी नाका झांसी रोड ग्वालियर का करौंदी कॉलोनी शिवपुरी में अवैध निर्मित मकान को पुलिस एवं प्रसाशन द्वारा तोड़ दिया गया। बदमाश अज्जू पर 24 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी कई मामलों में नामजद है। इस आदतन अपराधी के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गई।
24 आपराधिक प्रकरण दर्ज है आरोपी के खिलाफ
शिवपुरी में जब सोमवार की सुबह प्रशासनिक अमला उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंचा तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त आरोपी लगातार विभिन्न मामलों में दर्ज होने के कारण समाज के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।