फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: गुरुद्वारा ग्रंथी के साथ मारपीट, हमलावरों ने पगड़ी उछालकर फेंकी, सिख समाज की धार्मिक भावना हुई आहत

Fri, 11 Aug 2023 12:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के मगरौनी में एक गुरुद्वारा ग्रंथी के साथ मारपीट करने और उसकी पगड़ी उछालकर फेंकने का मामला सामने आया है। सिख समाज के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी ऑफिस पहुंचे सिख समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के मगरौनी में एक गुरुद्वारा ग्रंथी के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के मामले के बाद सिख समाज के लोगों ने शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया को एक ज्ञापन दिया है, और ज्ञापन में हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा गुरुद्वारा ग्रंथी के साथ मारपीट और पगड़ी उछाले जाने के बाद इस मामले में धार्मिक भावनाएं आहत होने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


सिख समाज के लोगों ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि जिले के मगरौनी में स्थित गुरुद्वारा के ग्रंथी शेरसिंह 25 जुलाई को जब स्कूल बस से आ रहे अपने बच्चों को लेने दोपहर 2:00 बजे जा रहे थे, तो गुरुद्वारा रोड पर देवरीखुर्द के पूर्व सरपंच प्रेमसिंह कुशवाह का ट्रैक्टर रास्ते में खड़ा था। चूंकि स्कूल बस को निकलना था, इसलिए शेरसिंह ने ट्रैक्टर स्टार्ट करके साइड से खड़ा कर दिया। इसी बात पर प्रेम सिंह के बेटे रामाधर, रिंकू, राजकिशोर अपने अन्य साथियों के साथ गुरुद्वारा पहुंचे और ग्रंथी के साथ अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले की शिकायत करने जब ग्रंथी मगरौनी चौकी पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि दो घंटे बाद आना।

हमलावरों ने ग्रंथी की पगड़ी उछालकर फेंकी
चौकी से वापस आते समय देवरीखुर्द नहर के पास लाठी-डंडों से लैस प्रेमसिंह व उसके बेटों सहित उनके साथियों ने शेर सिंह का रास्ता रोक लिया तथा मारपीट करने लगे। शेरसिंह के साथ गुरिदर सिंह व सतनाम सिंह भी थे, जिन्होंने किसी तरह बीच बचाव किया। इस दौरान हमलावरों ने ग्रंथी की पगड़ी उछालकर फेंक दी थी।
विज्ञापन


एसपी से कहा, धार्मिक भावना आहत की
आवेदन लेकर आये सिख समाज के लोगों ने एसपी से कहा कि हमलावरों ने ग्रंथी की पगड़ी उछालकर धार्मिक भावना आहत की है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी पक्ष हम पर हरिजन एक्ट लगवा रहे हैं और दो बार हरिजन थाने से हमारे पास फोन भी आया। एसपी बोले कि वे मेरे पास भी आए थे, मैंने उन्हें मना कर दिया कि हरिजन एक्ट नहीं लगेगा। साथ ही एसपी ने कहा कि हरिजन थाने से फोन क्यों और कौन लगा रहा है, यह मैं पता करवाता हूं।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें