फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri Crime: ATM बदलकर 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी, BOB बैंक के एटीएम पर हुई वारदात

Fri, 14 Jul 2023 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri Crime: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। बताया जा रहा है कि जिस एटीएम पर धोखाधड़ी की गई है, वह बैंक ऑफ बड़ौदा का था।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में वीर सावरकर उद्यान के सामने हाजी सन्नू मार्केट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां पर तीन युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर विवेक काले नामक व्यक्ति के 70 हजार रुपये खाते से उड़ा डाले।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह 9:30 बजे के आसपास की है। धोखाधड़ी के शिकार हुए वीर सावरकर कॉलोनी में रहने वाले विवेक काले पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र राव काले ने बताया, वह बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। तभी वहां पर तीन युवक पीछे से आ गए और उन्होंने उन्हें बातों में उलझाकर उनका कार्ड बदल दिया। इस दौरान बदमाशों ने बातों में उलझाकर पीछे खड़े होकर उनका कार्ड बदलकर मोबाइल से फ़ोटो खींचकर उनका पिन भी देख लिया।

मोबाइल से फोटो खींचकर उनका पिन प्राप्त कर उनका कार्ड बदलने वाले बदमाशों ने बाद में दूसरी जगह से विवेक काले के अकाउंट से लगभग 70 हजार रुपये उड़ा दिए। इस मामले में धोखाधड़ी का शिकार हुए विवेक काले ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी और कोतवाली थाना क्षेत्र में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें