फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 4 साल पहले जो पैकेज के साथ आए, वह बन गए जिलाध्यक्ष

Tue, 21 Jan 2025 07:10 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

जयवर्धन सिंह गुरुवार को शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए आए थे। 27 जनवरी को बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में होने वाले सम्मेलन को लेकर के यहां पर उन्होंने रणनीति बनाई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 27 जनवरी की रैली में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। मंगलवार को शिवपुरी में पत्रकारों द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को लेकर यह प्रश्न कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह पूछा गया था। जयवर्धन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पार्टी में गुटबाजी से दूर रहने की सलाह को लेकर दी गई प्रतिक्रिया पर उनका बचाव किया है।
विज्ञापन


शिवपुरी आए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुटबाजी से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम विपक्ष में गुटबाजी छोड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे। जयवर्धन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बारे में सीधी प्रतिक्रिया देने की बजाय भाजपा पर निशाना साध दिया। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि गुटबाजी हर पार्टी में है। भाजपा में तो हालत यह है कि 4 साल पहले किसी के साथ पैकेज के साथ आए पूर्व कांग्रेस नेता को जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। अब उनकी ही पार्टी के करैरा विधायक उनके स्वागत में नहीं पहुंचे, इसके अलावा भाजपा और आरएसएस के लिए 30 साल से काम करने वाले लोग जो जिला अध्यक्ष की लाइन में थे, उन पर पैकेज से आए लोग भारी पड़ गए। इससे भाजपा में कई गुट बन गए हैं।

27 जनवरी की रैली में पहुंचने की अपील की
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह गुरुवार को शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए आए थे। 27 जनवरी को बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में होने वाले सम्मेलन को लेकर के यहां पर उन्होंने रणनीति बनाई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 27 जनवरी की रैली में पहुंचने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य सदस्य अशोक सिंह, जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, कांग्रेस के पोहरी से विधायक कैलाश कुशवाह सहित अन्य कांग्रेस नेेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें