फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बाबा साहब की जन्मस्थली महू बनी राजनीति का केंद्र, कांग्रेस की सभा से पहले बीजेपी भी सक्रिय

Tue, 21 Jan 2025 07:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दिसंबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए बयान के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने शाह व केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने जय भीम, जय बापू, जय संविधान यात्रा शुरू कर दी।
विज्ञापन
बाबा साहेब का स्मारक, महू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू इन दिनों चर्चा में है। यहां 27 जनवरी को कांग्रेस एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता आ रहे है। उधर भाजपा ने भी इसकी जवाबी तैयारी की है।

 

कांग्रेस की सभा के पहले मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में भाजपा सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। जिसमें केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। भाजपा के नेतागणों ने सभा से पहले कांग्रेस के पदाधिकारियों पर जबावी हमले भी शुरू कर दिए है।

 

दिसंबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए बयान के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने शाह व केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने जय भीम, जय बापू, जय संविधान यात्रा शुरू कर दी। जिसके समापन महू में 27 जनवरी को होगा।

विज्ञापन



पहले इसकी तिथि 26 जनवरी रखी गई थी, लेकिन भीड़ कम होने की आशंका के चलते उसे एक दिन आगे बढ़ाया गया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य नेता लगातार मालवा निमाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर रहे और बैठकें ले रहे है,ताकि महू में भीड़ जुटे। कांग्रेस ने इसके लिए कमेटियां भी बनाई है।

 

तीन शहरों में भाजपा के सम्मेलन

प्रदेश भाजपा की तरफ से मध्य प्रदेश के चार शहरों में प्रबुद्धजन सम्मेलन कराने की योजना बनाई गई है। यह सम्मेलन कांग्रेस के आयोजन से पहले इंदौर भोपाल, जबलपुर में कराने की तैयारी की है।

विज्ञापन



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य केंद्रीय मंत्री इन सम्मेलनों में भाग लेंगे। महू में दिसंबर में भी दो केंद्रीय मंत्री आ चुके है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तो महू में ही रुके थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें