फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: गोवर्धन परिक्रमा करने गया व्यक्ति, लौटा तो नहीं मिला परिवार, कुएं में मिले पत्नी-बच्चों के शव

Thu, 10 Jul 2025 02:55 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पुलिस ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रविशंकर कौशल के मुताबिक, आत्महत्या, हादसा या हत्या, तीनों एंगल से जांच की जा रही है। मामले की सच्चाई फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के गांव के एक कुएं से मां और उसके दो बच्चों के शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बैराड़ थाना इलाके के जोराई गांव में एक कुएं में यह तीन शव मिले हैं। गांव के कुएं में जो तीन शव मिले हैं, उनमें मृतकों की पहचान पिंकी बघेल (28), बेटी रुचिका (4) और बेटे आनंद (8 माह) के रूप में हुई है। महिला का पति रामनिवास बघेल गांव से बाहर गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर कुएं पर गई तो तीनों शव पानी में दिखे। तुरंत बैराड़ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर शिवपुरी जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


महिला का पति गोवर्धन की परिक्रमा करने उत्तर प्रदेश के मथुरा गया था
मृतक महिला के पति रामनिवास ने बताया कि वह अपने साले और साढू़ के साथ गोवर्धन की परिक्रमा करने उत्तर प्रदेश के मथुरा गया था। बुधवार रात को लौटने के बाद साले के घर ही रुक गया था। सुबह जब यह सूचना मिली तो तुरंत गांव पहुंचा। उसने कहा कि पत्नी पिंकी का न तो घर में न बाहर किसी से कोई विवाद था। समझ नहीं आ रहा कि यह कैसे और क्यों हुआ?

ये भी पढ़ें- प्रेम विवाह के बाद नवविवाहित बहू लाखों के जेवर और 68 लाख नकद लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे
बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। आत्महत्या, हादसा या हत्या, तीनों पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस परिजन के बयानों के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की वजह क्या है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें