फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी में पशु क्रूरता की हदें पार, किसान ने कुल्हाड़ी से काट दिए दस भैंसों के थन, जानें मामला

Tue, 30 Sep 2025 09:11 AM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

घायल भैंसों का इलाज कराने के बाद मालिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
भैंस। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम शेरगढ़ मजरा वरखेड़ा के पठार पर घास चर रही 12 भैंसे पास स्थित एक खेत में घुस गईं। इस घटना से आक्रोशित खेत मालिक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से सभी भैसों के थन काट दिए। भैंस मालिकों ने की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


खेत में घुसी भैंसे तो थन काटे
बताया जाता है कि कृपाल सिंह गुर्जर निवासी शेरगढ़ मजरा बरखेड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 10 भैसे, भैयालाल लोधी की एक भैंस और लखन कुमार शर्मा की एक भैंस गांव के पठार पर चरने गई थी। भैंसे चरते-चरते पास स्थित शिवदयाल लोधी के खेत में पहुंच गई। थोड़ी बहुत फसल खराब होने पर शिवदयाल ने आक्रोश में आकर अपने दो पुत्रों टीकाराम लोधी और अनिल लोधी के साथ सभी भैसों को पकड़कर कुल्हाड़ी से उनके थन काट दिए।

यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता यावर खान को नहीं मिली राहत, जमानत आवेदन खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, मामला दर्ज
इस वारदात के बाद घायल हालत में भैंसें मालिकों के पास पहुंची तो उन्होंने पहले अपने मवेशियों का इलाज कराया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 325 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें