फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri Accident: वनवासी कथा की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों से भरी बस पलटी, ड्राइवर और बाल कलाकार की मौत

Mon, 05 Jun 2023 10:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के बांसखेड़ी के पास आगे जा रहे एक ट्रक का टायर फट गया। ट्रक का टायर फट जाने के बाद बस ट्रक से टकराई और पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के बांसखेड़ी के पास कलाकारों से भरी एक बस पलट गई। बस के पलटने दो लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में बस ड्राइवर और बस में सवार एक बाल कलाकार की मौत हो गई। बस में करीब 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस वनवासी रामकथा की प्रस्तुति देने के लिए ग्वालियर से आगर जा रही थी, तभी शिवपुरी जिले के फोरलेन पर बांसखेड़ी के पास हादसा हुआ। बस में वनवासी राम कथा की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन




शिवपुरी जिले के बांसखेड़ी के पास आगे जा रहे एक ट्रक का टायर फट गया। ट्रक का टायर फट जाने के बाद बस ट्रक से टकराई और पलट गई। बस के पलटने से उसमें सवार कलाकारों की टीम बुरी तरह घायल हो गई। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें