फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी में घर पर गिरा विस्फोटक, दो कमरे क्षतिग्रस्त और महिला हुई घायल, IAF ने जताया खेद

Fri, 25 Apr 2025 03:16 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी की ठाकुर बाबा कॉलोनी में एक मकान पर आसमान से भारी वस्तु गिरने से विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला घायल हो गई और दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय आसमान में विमान देखा गया था। पुलिस, फोरेंसिक टीम और एयरफोर्स अधिकारी जांच में जुटे हैं। 
विज्ञापन
अचानक विस्फोट के बाद मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर पर आसमान से कोई वस्तु गिरती है, जिससे धमाका होता है और उस धमाके में महिला घायल हो जाती है और घर क्षतिग्रस्त हो जाता है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील मुख्यालय पर ठाकुर बाबा कॉलोनी का है। यहां रहने वाले मनोज सागर के मकान पर शुक्रवार को एक भारी वस्तु गिरी और उनके मकान में विस्फोट हो गया। इससे उनके घर में रहने वाली एक महिला घायल हो गई है, जब विस्फोट हुआ उस समय घर में चार सदस्य मौजूद थे। मकान के दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अचानक हुए विस्फोट से कॉलोनी में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलने ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-  भाजपा विधायक लोधी बोले- एसपी मेरा फोन टैप करा रहे, कई गंभीर आरोप लगाए, कहा- तो दिल्ली जाऊंगा
विज्ञापन


आसमान से जेट जैसा हवाई जहाज निकला उससे हुआ विस्फोट
बताया जाता है कि पिछोर ठाकुर बाबा कॉलोनी में रहने वाले मनोज सगर पुत्र भागचंद सगर की मकान पर अचानक आसमान से एक भारी वस्तु आकर गिरी और इससे विस्फोट हो गया, जिसके कारण दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। मकान मालिक मनोज सगर ने बताया कि घर में उनके समय चार सदस्य मौजूद थे अचानक हुए विस्फोट से अफरातफरी मच गई। घर के लोग अचानक विस्फोट के बाद बाहर निकल आए। इस दौरान घर में रहने वाली एक महिला घायल हो गई। मनोज सगर ने बताया कि अचानक यह विस्फोट कैसे हुआ हमें पता नहीं चला, लेकिन आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया है कि आसमान से भारी वस्तु गिरी है। उस समय आसमान से कोई प्लेन भी उड़ता दिखा, उसी से वस्तु नीचे आकर गिरी और इससे विस्फोट हो गया।

ये भी पढ़ें- मुझे सुनीता के साथ जीना है...अपनी समलैंगिक महिला साथी को लेने हरियाणा से आई मोना, जानें क्या है मामला

पुलिस कर रही जांच
पिछोर के ठाकुर बाबा कॉलोनी में अचानक हुए इस विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान में जब विस्फोट हुआ, उससे पहले आसमान में एयरफोर्स का कोई विमान निकला है और उससे ही यह भारी वस्तु नीचे गिरी। इसके बाद घर में विस्फोट हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं शिवपुरी के एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है और इस मामले में ग्वालियर एयरफोर्स के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने जताया खेद
मामले में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएफ की ओर से कहा गया है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास आज एक आईएएफ विमान से एक गैर-विस्फोटक हवाई स्टोर के अनजाने में गिरने से जमीन पर संपत्ति को हुए नुकसान पर खेद व्यक्त करती है, और इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

मुआवजा या मदद का अधिकार कलेक्टर के पास
एसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे पिछोर के ठाकुर बाबा कॉलोनी में मनोज सागर के घर पर आसमान से कोई चीज गिरी। उस समय एयरफोर्स का एक जेट विमान गुजर रहा था, इसलिए संभावना है कि यह उसी विमान से कुछ गिरा होगा। हादसे में एक कमरा नष्ट हो गया और दूसरा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हमने ग्वालियर बेस के अधिकारियों को सूचित कर दिया है और उनकी टीम यह जांच करने के लिए यहां पहुंच रही है कि यह गोला था या विमान का कोई हिस्सा... ऐसी कई घटनाएं हैं, जिनमें मुआवजा दिया जाता है, लेकिन यह कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में आता है और वे ही बता पाएंगे कि पीड़ित परिवार की किस तरह से मदद की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें