फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: महिलाओं से संवाद में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बोली- 7 मई को घरों से निकले और विकास का बटन दबाएं

Sun, 28 Apr 2024 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में लगातार चुनाव प्रचार जारी है। इसी क्रम में उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी लगातार क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही है और क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए अपने पति के लिए वोट मांग रही हैं।
विज्ञापन
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के पचावली गांव में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने महिलाओं से संवाद किया। इस मौके पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में और अधिक विकास के लिए आने वाली 7 मई को मतदान वाले दिन आपको विकास का बटन दबाना है। यानि कि उनके पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों को मजबूत करना है और उनके लिए वोट डालना है। ।

विज्ञापन


मैं इस क्षेत्र की बहू और बिटिया के रूप में आई हूं
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र के साथ हमारे पारिवारिक संबंध हैं। मैं भी क्षेत्र की इस बहू और बिटिया के रूप में हूं। हम नेता के रूप में आपके पास नहीं आए हैं, परिवार की बेटी और बहू के रूप में आए हैं। आप सब विकास के साथ जुड़ें और मेरे पति के हाथों को मजबूत कीजिए। एक-एक वोट कीमती है, इसलिए सभी लोग 7 मई को अपने घरों से निकले। खासकर महिलाएं अपने घरों से निकलकर के मेरे पति के हाथों को मजबूत करते हुए विकास पर अपना बटन दबाएं। 

नए स्कूल बने, अस्पताल बने, सड़कों का जाल बिछा
स मौके पर महिलाओं से संवाद करते हुए प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में सड़कें नहीं थी, लेकिन उनके पति के प्रयासों से क्षेत्र में नए स्कूल बने, अस्पताल बने, सड़कों का जाल चारों ओर बिछ गया है और आने जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 7 मई को हमें अपने घरों के सारे काम छोड़ना है और घरों से निकलना है विकास का साथ देना है।  
विज्ञापन


मेरे पति के हाथों को मजबूत कीजिए
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने इस मौके पर महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि जब आप मेरे पति के हाथों को मजबूत करेंगे तो इस क्षेत्र और तेज गति से विकास के काम होंगे। जिसका आने वाली पीढ़ियां को लाभ मिलेगा, इसलिए हमें भविष्य की चिंता करनी है। आने वाले 20 वर्ष में किस तरह से विकास की नई रूपरेखा रखनी है, इसके लिए आप हमारे हाथों को मजबूत कीजिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें