फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कांग्रेस के निशाने पर सिंधिया, जिला प्रभारी ने कहा- गद्दार को हमने देर से समझा

Tue, 03 Jan 2023 07:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से शिवपुरी जिला प्रभारी रश्मि पंवार ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जुबानी हमला किया है।
विज्ञापन
जिला प्रभारी रश्मि पंवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे ही अब कांग्रेस के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया आ गए हैं। कांग्रेस की सरकार गिराकर बीजेपी की सरकार बनाने वाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस नेता निशाने पर ले रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस की शिवपुरी जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद रश्मि पंवार पहली बार शिवपुरी जिले के कोलारस में आईं। यहां उन्होंने पत्रकारों से की बातचीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विवादित उत्तर दे दिया। सिंधिया के बारे पूछा गया था कि उनके बीजेपी में जाने से शिवपुरी में कांग्रेस कमजोर हो गई है। इसके उत्तर में कांग्रेस नेत्री का कहना था कि ऐसा कुछ भी नहीं है, इस गद्दार को हमने देर से समझा।

पंवार का लगातार जिले में भ्रमण जारी...
कोलारस के फुलराज होटल में मीडया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेत्री रश्मि पंवार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार बता दिया। प्रदेश कांग्रेस ने रश्मि को शिवपुरी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके बाद रश्मि का लगातार जिले में भ्रमण जारी है। सोमवार को पंवार कोलारस विधानसभा पहुंचीं, यहां उन्होंने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, बीजेपी के राज में आम आदमी परेशान है। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें