फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आशिक के साथ लिव-इन में रह रही महिला ने धोखे से पति को पास बुलाकर दिया जहर, हालत गंभीर

Mon, 16 Jan 2023 02:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक महिला ने अपने ही पति को जहर देकर मारने की कोशिश की। महिला अपने प्रेमी संग लिव इन में रहती है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में अवैध संबंधों में बाधा उत्पन्न कर रहे पति को मारने के लिए पत्नी ने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। मामला सिरसौद थाना क्षेत्र के मुंडेरी गांव का है। यहां पर प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही पत्नी के अवैध संबंधों में बाधा उत्पन्न करने वाले पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। तबियत बिगड़ने के बाद पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचार करवा रहे गोवर्धन थाना क्षेत्र के बूढ़दा निवासी 38 साल के व्यक्ति ने बताया, उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी उसे और दोनों बच्चों को छोड़कर सात महीने से मुंडेरी गांव निवासी प्रेमी के साथ रह रही थी। पत्नी ने फोन कर बताया था कि मुझे लेने मुड़ेरी गांव आ जाओ। वह फोन पर व्यक्ति के साथ चलने को तैयार थी। जब वह मुंडेरी गांव पत्नी को लेने उसके प्रेमी के घर पहुंचा तो पत्नी ने धोखे से पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद व्यक्ति की तबियत बिगड़ने लगी। उसके बाद पत्नी, प्रेमी और उसके भाइयों ने महिला को छोड़ने के लिए धमकाया।

व्यक्ति ने बताया कि जैसे-तैसे वह उन लोगों के चंगुल से छूटकर मुंडेरी गांव के बस स्टैंड पर आया। यहां एक बाइक चालक से लिफ्ट लेकर शिवपुरी पहुंचा। इसके बाद एक ऑटो वाले ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। मामले में सिरसौद थाना प्रभारी विवेक यादव का कहना है, अभी तक इस मामले की शिकायत किसी ने थाने में दर्ज नहीं कराई है। पीड़ित की ओर से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें