फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी में पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, एक की दर्दनाक कहानी

Sat, 28 Sep 2024 05:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हादसा हुआ है। दरअसल, गहरे गड्ढे में गिरने से बंजारा समाज के तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
बच्चों के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में कोलारस थाना क्षेत्र के निवोदा गांव में बंजारा समाज के तीन बच्चों की गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन बच्चों को निकालकर शिवपुरी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन यहां बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया था। लेकिन परिजन नहीं माने और तीनों बच्चों के शवों को गांव वापस ले आए।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर कोलारस एसडीओपी विजय यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी, एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे। लेकिन बच्चों के परिजन पोस्टमॉर्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। बताया जा रहा है कि निवोदा की बंजारा बस्ती के रहने वाले कुछ बच्चे खेलते बस्ती से बाहर आ गए थे। इनमें से खेलते- खेलते 10 साल नीरज पुत्र धारा बंजारा, आठ साल का संजय पुत्र कारू बंजारा और नौ साल का रवि पुत्र सरवन बंजारा गहरे गड्डे में भरे पानी में डूब गए थे। इसके बाद गांव के बच्चों ने भागकर इसकी सूचना परिजनों को दी थी। तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया था। परिजन बच्चों को शिवपुरी लेकर पहुंचे थे। लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से शनिवार को 10 साल के नीरज बंजारा की मौत हुई है। बताया गया है कि धारा सिंह के एक के बाद एक छह बेटियां पैदा हुई थी। नीरज धारा सिंह की सातवीं संतान थी। छह बहनों के बीच नीरज इकलौता भाई था। नीरज की मौत के बाद परिवार सदमे में आ गया है। वहीं, संजय और रवि बंजारा भी आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें