फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केदारनाथ में दस श्रद्धालु अभी भी फंसे, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बात, सुरक्षित रखने का दिलाया भरोसा

Fri, 02 Aug 2024 10:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केदारनाथ में बादल फटने के कारण फंसे हुए अपने लोकसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं से संपर्क किया और उनकी स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से संपर्क बनाए रखा और श्रद्धालुओं से कहा कि वे चिंता न करें, सभी को सुरक्षित नीचे लाया जाएगा। 
विज्ञापन
फोन पर बात करते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज सुबह केदारनाथ में बादल फट जाने के कारण वहां फंसे हुए श्रद्धालुओं से बात की। कल केंद्रीय मंत्री को उनको लोकसभा क्षेत्र के एक बड़े ग्रुप (60 से अधिक लोग) की केदारनाथ में फंसने की सूचना प्राप्त हुई थी। कल केंद्रीय मंत्री ने तुरंत कल एनडीआरएफ के अधिकारियों से बात कर बचाव कार्यक्रम के माध्यम से बदरवास के लोगों को जल्द नीचे लाने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


कल संध्या तक 50 लोगों को नीचे सुरक्षित स्थान पर ले आया गया था, लेकिन रात में अचानक भारी बारिश शुरू होने के कारण बचाव कार्य रुक गया। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से संपर्क में थे, ताकि किसी शिवपुरी-बदरवास वासी को रात में परेशानी न हो और जल्द सुबह निकाले जाएं। फंसे हुए लोगों का सुबह से पुनः बचाव कार्य जारी है, उन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से नीचे लाया जा रहा है। सुबह केंद्रीय मंत्री ने अपने आवास से सभी श्रद्धालुओं से फ़ोन पर बात की। नीचे सुरक्षित लाए गए श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल जाना। कहा... मैं हूं न, सभी को सुरक्षित लेकर नीचे आऊंगा, आप सभी चिंता मत करना। सूचना प्राप्त अनुसार अभी क़रीब दस लोग ऊपर हैं, जिन्हें अगले कुछ घंटे में नीचे ले आया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें