फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला मरीज का शव, सवालों के घेरे में हॉस्पिटल प्रबंधन

Tue, 13 Dec 2022 05:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के जिला अस्पताल से शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। अस्पताल के टॉयलेट में एक मरीज का शव मिला है। मरीज पेट दर्द के चलते यहां भर्ती होने आया था।
विज्ञापन
टॉयलेट में मिला मरीज का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के अचानक गायब हो जाने के बाद उसका शव टॉयलेट में मिला है। मरीज का शव टॉयलेट में मिलने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल के टॉयलेट से मरीज का शव निकलवाया और उसका पोस्टमॉर्टम करवाया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है, अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज पलंग से गायब हो गया था। इसकी सूचना परिजनों को दी थी। परिजनों ने भी मरीज को ढूंढने के काफी प्रयास किए, इसके बाद कोतवाली में गुमशुदगी कायम करवाई थी।

9 दिसंबर को अस्पताल में हुआ था भर्ती...
बताया जा रहा है कि कमलागंज निवासी मरीज देवीलाल शाक्य (40) को पेट दर्द की शिकायत पर 9 दिसंबर की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती किए जाने के बाद परिजन किसी काम से सर्जिकल वार्ड से नीचे चले गए, इसके बाद जब वापस लौटे तो भर्ती मरीज गायब था। इसके बाद परिजनों ने भर्ती मरीज को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद 10 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


सवालों के घेरे में जिला अस्पातल प्रबंधन...
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज का शव टॉयलेट में पाए जाने के बाद अब जिला अस्पताल प्रबंधन भी सवालों के घेरे में है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब मरीज पलंग पर भर्ती था, तब वह टॉयलेट में पहुंचने के बाद तीन दिन से उसका शव टॉयलेट में कैसे पड़ा रहा। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोग और सफाई कर्मचारी क्या करते रहे। अस्पताल प्रबंधन अब इन सवालों से बच रहा है।

बताते चलें, शिवपुरी जिला अस्पताल हमेशा चर्चाओं में रहा है। यहां पर साफ-सफाई की व्यवस्था ठप पड़ी रहती है। इसके अलावा मरीजों को सही ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। इससे पहले भी शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक मरीज के शव की आंखों पर चीटियां रेंगते हुए मिली थी। यह मामला भी उस समय सुर्खियों में रहा था, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें