फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस नेता के बेटे की ब्राजील में मौत; कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की ओर से टूर पर गया था छात्र

Fri, 24 Nov 2023 10:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: शिवपुरी के कांग्रेस नेता के इकलौते बेटे की ब्राजील में मौत होने का मामला सामने आया है। वह अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता था। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मृतक छात्र नवजोत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस के नेतवास गांव के रहने वाले 23 साल के छात्र की ब्राजील में मौत हो गई। ब्राजील पुलिस ने मौत की वजह बीमारी बताई है। वह घर का इकलौता बेटा था। कांग्रेस नेता शेर सिंह सरदार का इकलौता बेटा नवजोत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो महीने पहले बीबीए की पढ़ाई करने के लिए गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नवजोत सिंह कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की ओर से साथियों के साथ 10 दिन के टूर पर ब्राजील गया था। यहां तीन दिन पहले नवजोत और चंडीगढ़ के रहने वाले अन्य साथी की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को ब्राजील के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां नवजोत सिंह ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें