फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Result 2023: PWD राज्यमंत्री राठखेड़ा हारे, पांच में से चार पर भाजपा, कांग्रेस ने EVM को बताया दोषी

Sun, 03 Dec 2023 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा जीती हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस विजयी हुई है। चौंकाने वाला परिणाम ये रहा कि यहां से PWD राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा हार गए हैं। 
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। जिले की पांचों सीटों के नतीजे आ गए हैं। यहां भाजपा ने पांच में से चार सीटों पर कब्जा जमाया है। जो एकमात्र सीट कांग्रेस ने जीती है, वहां राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा हारे हैं। 
विज्ञापन


शिवपुरी जिले में पांच विधानसभा सीटों के लिए आज पीजी कॉलेज में मतगणना का काम हुआ। इस दौरान जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा जीती हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस विजयी हुई है। जिले की पोहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा का हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी कैलाश कुशवाह ने सुरेश राठखेड़ा केा हरा दिया। इसके अलावा शिवपुरी से सीट से भाजपा के देवेंद्र जैन, कोलारस से भाजपा के महेंद्र यादव, पिछोर से भाजपा के प्रीतम लोधी, करैरा से भाजपा के रमेश खटीक जीते हैं। इस तरह से पांच सीटों में से चार पर भाजपा जीती है जबकि एक पर कांग्रेस विजयी हुई है।

हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने फोड़ा ईवीएम पर ठीकरा
शिवपुरी जिले से करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने अपनी हार को लेकर ईवीएम मशीनों पर निशाना साधा है। करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशीप्रागीलाल जाटव मतगणना के दौरान 17वें राउंड तक आगे थे, लेकिन अचानक आगे वाले राउंड में गिनती के दौरान वे भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक से पीछे हो गए। मतगणना के बाद वह 3103 वोटों से चुनाव हार गए। मतगणना पूरी होने के बाद जब वे हार के बाद बाहर आए तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने अपनी हार को लेकर आरोप लगाए और पूरा दोष ईवीएम पर मढ़ दिया। करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने कहा सब लोगों ने मेहनत की सब लोगों ने वोट दिया लेकिन चुनाव में नतीजे इधर उधर हो जाते हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव की मतगणना में दो ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें