फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: शिवपुरी BJP जिलाध्यक्ष राजू बाथम का दावा, जिले की पांचों सीटें बीजेपी जीत रही है

Wed, 22 Nov 2023 09:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

MP Election 2023: शिवपुरी जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा, लाड़ली बहनों का भरपूर आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला है। जिले की पांचों सीटें बीजेपी जीत रही है।
विज्ञापन
शिवपुरी BJP जिलाध्यक्ष राजू बाथम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दावा किया है कि जिले की पांचों विधानसभा सीटें भाजपा जीत रही है। एक बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दावा किया कि लाड़ली बहनों का आशीर्वाद बीजेपी को भरपूर मिला है। इसके कारण बीजेपी जीत रही है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा, इस वोटिंग से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। ऐतिहासिक मतदान हुआ है। लाड़ली बहना, मजदूर, गरीबों और किसानों का समर्थन बीजेपी को मिला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जनहितैषी व जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण अच्छी वोटिंग हुई है, इसका लाभ बीजेपी को मिलेगा।

कांग्रेसियों द्वारा शिवपुरी की कम से कम तीन सीटें जीतने के दावे को लेकर राजू बाथम से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे कांग्रेसियों के द्वारा किए जा रहे दावे को लेकर कुछ जानकारी नहीं है। लेकिन मेरा दावा है कि बीजेपी शिवपुरी जिले की पांचों सीटें जीत रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इन पांचों विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को 79 प्रतिशत मतदान हुआ है। साल 2018 के मुकाबले इस साल पांच प्रतिशत ज्यादा मतदान पांचों सीटों पर हुआ है। अब तीन दिसंबर को शिवपुरी में मतगणना होगा। शिवपुरी के पीजी कॉलेज में पांचों विधानसभा सीटों की मतगणना का काम किया जाएगा। तीन दिसंबर को आने वाले परिणामों पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।

कलेक्टर ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
शिवपुरी की पांच विधानसभा के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। अब तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी। शासकीय पीजी कॉलेज में पांचों विधानसभा के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जिसमें ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी भी प्रतिदिन मतगणना स्थल का जायजा लेने पहुंचते हैं। विधानसभा के अभ्यर्थी एवं प्रतिनिधियों की भी निरीक्षण के दौरान मौजूदगी होती है। समस्त विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारियों द्वारा भी प्रतिदिन भ्रमण किया जा रहा है। मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं ठीक रहें, संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे के लिए ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें