फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: नीतीश पर भड़के शिवराज, बोले- महिलाओं का अपमान करने वाले को कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं

Thu, 09 Nov 2023 07:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

MP Election 2023: शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि इस बेशर्मी पर नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस खड़ी है।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सीएम शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। शिवपुरी में एक आमसभा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक मिनट भी अपनी कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा में अपमानजनक टिप्पणी की। सभा के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि इस बेशर्मी पर नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस खड़ी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछना चाहते हैं कि नीतीश कुमार की इस टिप्पणी पर आप क्या-क्या कहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक इसकी आलोचना तक नहीं की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसके अलावा कहा कि मध्य प्रदेश के नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से तो वह इस बारे में पूछना तक नहीं चाहते हैं, क्योंकि वह तो पूर्व से ही महिलाओं का अपमान करते रहे हैं।

मामा है तो लाडली बहना योजना है
शिवपुरी में आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भूल से भी प्रदेश में कांग्रेस आ गई तो लाडली बहना योजना बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामा है तो लाडली बहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता के आने के रास्ते पर ताला लगा दो। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की जब 15 महीने की सरकार प्रदेश में आई तो उन्होंने संबल योजना बंद कर दी। प्रदेश को बदहाल कर दिया। तीर्थ यात्रा योजना बंद कर दी, बच्चों को दिए जाने वाले लैपटॉप की राशि भी बंद कर दी।
विज्ञापन


केपी सिंह पर निशाना साधा
शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा के दौरान कहा कि जो पिछोर में रहते हुए कुछ नहीं कर सके अब वह शिवपुरी में बदलाव की बात कह रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन को जिताएं। भाजपा सरकार विकास के वादे पर आगे बढ़ती है भाजपा ने जो कहा है वह किया है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए रास्ते खोले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें