फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने किया जनसंपर्क, बोले- BJP ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं

Sun, 05 Nov 2023 01:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

MP Election 2023: देवेंद्र जैन ने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में क्षेत्र के विकास और प्रकृति के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं।
विज्ञापन
जनसंपर्क करते देवेंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी विधानसभा से प्रत्याशी देवेंद्र जैन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सभी ने भरोसा दिलाया है कि वह सिर्फ भाजपा को ही अपना मत देंगे। भाजपा ने उनके लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई है। आज लाडली बहन योजना से महिला सशक्त हुई है वही वृद्धावस्था पेंशन भी बढ़ा दी गई है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार ने लोगों का जीवन स्तर को  सुधारा है।
विज्ञापन


विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान देवेंद्र जैन ने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में क्षेत्र के विकास और प्रकृति के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका मान और सम्मान में कोई कसर नहीं छोडूंगा। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को विजई बनाने के लिए भाजपा के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता पूरे मन से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं और उन्होंने संकल्प लिया है कि वह भाजपा को भारी मतों से विजय श्री दिलवाएंगे। शाम के समय देवेंद्र जैन के पुत्र सक्षम जैन नीलगर चौराहा, राजपुर रोड, बड़ा बाजार, अहिर मोहल्ला में जनसंपर्क किया और लोगों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें