फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मौजूदगी में कत्ल!: प्रेमिका का सिर प्रेमी ने गोद में रखा फिर रेत दिया गला, गुजरात से ला रहे थे एमपी

Fri, 12 Jun 2026 06:58 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: 7 जून को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से भागे प्रेमी जोड़े को गुजरात के राजकोट से पकड़ कर पुलिस शिवपुरी ला रही थी। रास्ते में सभी गांधीनगर के एक होटल में ठहरे। इस दौरान प्रेमी संतोष जाटव ने कथित तौर पर प्रेमिका रजनी धाकड़ की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
मृतका रजनी धाकड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के रहने वाले प्रेमी जोड़े के प्यार का अंत इस तरह से होगा किसी ने सोचा नहीं था। इस घटना ने शिवपुरी के सभी लोगों को चौंका दिया। प्रेमी जोड़ा 7 जून को भागकर गुजरात के राजकोटा पहुंचा था। फिर वहां मध्यप्रदेश पुलिस पहुंच गई। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया और वापस मध्यप्रदेश के लिए सभी  चल दिए। इस बीच गांधीनगर में आराम करने के लिए सभी एक होटल में रूके। तब प्रेमी ने प्रेमिका का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन



 गांधीनगर के एक होटल में ठहरने के दौरान प्रेमी संतोष जाटव ने प्रेमिका रजनी धाकड़ का चाकू से गला रेत दिया बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष का इलाज जारी है। घटना गुजरात के चिलोड़ा थाना क्षेत्र की है, जिसकी जांच गुजरात पुलिस कर रही है।
विज्ञापन




प्रेम प्रसंग के बाद घर से भागे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के पिपरसमा गांव के रहने वाले रजनी धाकड़ और संतोष जाटव के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों 7 जून की रात घर से भाग गए थे, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शिवपुरी पुलिस की टीम युवती के भाई को साथ लेकर गुजरात रवाना हुई। 11 जून को पुलिस ने दोनों को राजकोट जिले के सांपर क्षेत्र में मजदूरों की एक झोपड़ी से पकड़ लिया।

लंबी यात्रा के बाद होटल में रुकी थी पुलिस टीम
दोनों को वापस शिवपुरी लाते समय लंबी यात्रा की थकान के कारण पुलिस टीम ने गांधीनगर से आगे उदयपुर हाईवे पर स्थित होटल राइन इन पोर्ट में रात करीब 10 बजे रुकने का फैसला किया। सभी लोग खाना खाकर एक ही कमरे में सो गए।

रात में मची चीख-पुकार, खून से लथपथ मिली युवती
पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल के उस कमरे में पुलिसकर्मी, प्रेमी जोड़े और लड़की के भाई समेत कुल छह लोग सो रहे थे। रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच अचानक कमरे में हलचल और चीखने की आवाज आई। जब लोग जागे तो देखा कि संतोष जाटव की गोद में रजनी खून से लथपथ तड़प रही थी। संतोष खुद अपने हाथ में मौजूद चाकू से अपना गला रेत रहा था।

पुलिस ने बचाने की कोशिश की
पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर संतोष के हाथ से चाकू छीना और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को गांधीनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष को नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
घटना ने पुलिस सुरक्षा और कस्टडी के नियमों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, रात को सोने से पहले लड़के की पूरी तलाशी ली गई थी। उसके पास कोई भी नुकीला औजार नहीं था, लेकिन पुलिस टीम के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। इस कारण लड़की की तलाशी नहीं ली गई।

ये भी पढ़ें: परसमनिया गढ़ी में किस बात को लेकर हुई फायरिंग? राजपरिवार की बहू योगिता सिंह घायल; रीवा में उपचार जारी

चाकू कहां से आया, यही बना सबसे बड़ा रहस्य
अब यह बड़ा रहस्य है कि आरोपी संतोष के पास धारदार चाकू कहां से आया। वारदात गुजरात की सीमा में हुई है, इसलिए गांधीनगर जिले की चिलोड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। शिवपुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की पूरी जांच अब गुजरात पुलिस कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें