फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में रिश्वतखोर आरआई गिरफ्तार: दो हजार लेते लोकायुक्त ने दबोचा, नक्शा सुधार के नाम पर की वसूली

Fri, 27 Mar 2026 04:06 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में लोकायुक्त टीम ने किसान की शिकायत पर पोहरी तहसील के प्रभारी आरआई देवेंद्र जैन को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी जमीन नक्शा सुधार के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन
शिवपुरी में लोकायुक्त की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर की सिद्धेश्वर कॉलोनी में लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोहरी तहसील के प्रभारी आरआई देवेंद्र जैन को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मचकला गांव निवासी किसान ब्रखभान धाकड़ की शिकायत पर की गई।

शिकायतकर्ता किसान ने बताया कि उसकी जमीन के नक्शे में हुई गड़बड़ी को सुधारने के नाम पर आरआई देवेंद्र जैन ने 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बाद में यह सौदा 4 हजार रुपए में तय हुआ, जिसमें से किसान पहले ही 1 हजार रुपए दे चुका था। इसके बावजूद आरोपी अधिकारी ने काम नहीं किया और किसान को लगातार परेशान करता रहा। आरोपी के रवैये से परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। 24 मार्च को जब आरोपी ने दोबारा रिश्वत मांगी, तो किसान ने बातचीत रिकॉर्ड कर उसे लोकायुक्त टीम को सौंप दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: दक्षिण कोरिया की चुनाव प्रणाली से सीख लेकर लौटा एमपी का दल, कलेक्टर ने बताए अहम पहलू

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत किसान 2 हजार रुपए लेकर सिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित आरोपी के घर पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें