फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: बुआ की सीट पर चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य, यशोधरा के पीछे हटने से हलचल तेज

Fri, 29 Sep 2023 02:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

 Jyotiraditya Schindia: शिवपुरी विधायक और राज्य की मंत्री यशोधरा राजे ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि उनके भतीजे यानी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा शिवपुरी से टिकट दे सकती है। 
 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी बुआ की शिवपुरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की चौथी सूची का बेसब्री से इंतजार है। इसमें कई बड़े नाम आ सकते हैं। इस बीच शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसके बाद यह कयास लग रहे हैं कि शिवपुरी से उनके भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


खेल एवं युवक कल्याण मामलों की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से चुनाव न लड़ने की बात कही है। इस बात से खेल मंत्री के समर्थक सकते में हैं। भले ही यशोधरा ने औपचारिक तौर पर कोई बयान जारी न किया हो, अटकलें लग रही हैं कि शिवपुरी से सिंधिया परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा। इसके बाद शिवपुरी में सिंधिया समर्थक जोश में हैं। स्थानीय स्तर पर भले ही सिंधिया समर्थक कुछ नहीं बोल रहे, कुछ नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां से चुनाव लड़ते हैं तो भारी मतों से जीत सुनिश्चित है।



30 हजार वोट से जीती थी यशोधरा
2018 के विधानसभा चुनाव में यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी से 30 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार उनकी स्थिति कमजोर बताई जा रही थी। शिवपुरी में सत्ता विरोधी लहर हावी दिख रही है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी भाजपा के सर्वे में सामने आए हैं। भाजपा की अगली सूची का इंतजार है, जिसमें ज्योतिरादित्य का नाम शिवपुरी से हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें