पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना की लुकवासा चौकी क्षेत्र के रिजौदा गांव में एक पति अक्सर अपनी पत्नी और पिता के साथ शराब के नशे में मारपीट करता रहता था। पति की इस बेहूदा हरकत से परेशान किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
युवक द्वारा मारपीट की घटना से नाराज थे ग्रामीण
बताया गया है कि ग्रामीण शराबी युवक की हरकत से खफा थे। बताया जाता है कि रिजौदा गांव का रहने वाला देवेन्द्र केवट शराब के नशे में अक्सर अपने पिता और पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था, लेकिन दो दिन पहले सुरेश ने अपनी पत्नी की लाठी से मारपीट कर दी। सुरेश की इस हरकत का किसी ग्रामीण के द्वारा वीडियो बना लिया गया फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था।
पुलिस ने पकड़ा और एसडीएम ने भी दिया जेल
पत्नी की मारपीट का यह वीडियो पुलिस पर पहुंचा और उसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए पुलिस तक पहुंचा गया। जैसे ही यह वीडियो लुकवासा पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने देवेन्द्र को पकड़कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है।